धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में अरेस्ट ज़ुबैर को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि ज़ुबैर को 2018 में उनके द्वारा किए गए आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि ज़ुबैर ने प्रसिद्धि पाने के लिए विवादास्पद ट्वीट्स किए थे।