धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में केवल शाकाहारी भोजन: सात्विक परिषद

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म (आईआरसीटीसी), भारतीय सात्विक परिषद (एससीआई) के साथ मिलकर धार्मिक स्थानों को जोड़ने वाली ट्रेनों में शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देगी। बतौर पीटीआई, एससीआई कुछ ट्रेनों को प्रमाणित करेगा और ऐसी ट्रेनों में यात्रियों को केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा। वैष्णो देवी जाने वाली दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सात्विक प्रमाणित ट्रेनों में शामिल हो सकती है।