पहले ऐशेज़ टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड के 8 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक गंवाने के बाद दूसरे ऐशेज़ टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश पेसर ओली रॉबिन्सन ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी करते दिखे। गौरतलब है, इंग्लैंड इस मैच में 5 तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला ऐशेज़ टेस्ट 9 विकेट से जीता था।