धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ एमपी की शादी में लोगों पर तमंचा तानने को लेकर केस दर्ज
कथावाचक व स्वयंभू बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ छतरपुर (मध्य प्रदेश) के शादी समारोह में दलित परिवार पर तमंचा तानने, धमकाने और गालियां देने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 11 फरवरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, शालिग्राम शराब के नशे में था।