inshorts

धोनी की बराबरी करना किसी कप्तान के लिए होगा मुश्किल, उन्हें अगला सीज़न खेलना चाहिए: सहवाग

सीएसके के आईपीएल 2021 जीतने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी को अगला आईपीएल सीज़न खेलकर रिटायर होना चाहिए। उन्होंने कहा, "धोनी ने 4 आईपीएल खिताब जीते हैं...9 फाइनल खेले हैं...उनकी बराबरी करना किसी भी कप्तान के लिए बहुत मुश्किल होगा...सीएसके इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम है।"