सीएसके व दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को हुए मैच के दौरान सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी की बेटी ज़ीवा स्टैंड्स में सीएसके की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखीं। वायरल हुई इस तस्वीर को शेयर कर एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "यह सबसे प्यारी चीज़ है जो मैंने आज देखी! " एक अन्य ने लिखा, "प्लीज़...ज़ीवा की खातिर जीतिए।"