सीएसके के पेसर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर के मुताबिक, दीपक अपनी गर्लफ्रेंड जया को प्लेऑफ मैच के दौरान प्रपोज़ करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "एम.एस. धोनी के कहने पर दीपक ने मन बदल लिया...धोनी ने उन्हें लीग मैच में ऐसा करने को कहा था।" दीपक ने पंजाब के खिलाफ मैच के बाद जया को प्रपोज़ किया था।