आईपीएल मेगा नीलामी से पहले सीएसके के पूर्व मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा है, "धोनी के बिना सीएसके नहीं और सीएसके के बिना धोनी नहीं।" उन्होंने यह भी कहा, "धोनी सीएसके, चेन्नई और तमिलनाडु का अभिन्न हिस्सा हैं।" इससे पहले सीएसके के अधिकारी ने कहा था कि फ्रैंचाइज़ी आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन नियमों का इंतज़ार कर रही है।