धोनी को एयरपोर्ट स्टाफ ने बता दिया था कि मैं आ रहा हूं, सरप्राइज़ बेकार कर दिया था: हार्दिक

पिछले साल एम.एस. धोनी के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज़ देने के लिए चार्टर फ्लाइट से रांची जाने को लेकर ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है, "मेरे उड़ान भरने से पहले...एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें फोन कर बता दिया था...कि मैं और क्रुणाल आ रहे हैं।" हार्दिक ने कहा, "मेरा सरप्राइज़ बेकार हो गया।" उन्होंने आगे कहा, "माही (धोनी) मेरे भाई हैं।"