धोनी ने गुस्से में ड्रेसिंग रूम में टीम को अल्टीमेटम दे दिया था: 2014 की घटना पर श्रीधर
पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने खुलासा किया है कि 2014 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद एम.एस. धोनी खिलाड़ियों से बहुत नाराज़ थे। उन्होंने अपनी किताब में लिखा, "उन्होंने (धोनी) ड्रेसिंग रूम में टीम को फटकार लगाई थी...उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि फिटनेस मानक पूरा नहीं करने वाला खिलाड़ी...विश्व कप में नहीं खेल पाएगा।"