धोनी ने जश्न मनाने के बजाय कैच छोड़ने वाले मुकेश को दी सांत्वना, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2022 में मंगलवार को मैच के दौरान आरसीबी के शाहबाज़ अहमद के आउट होने के बाद सीएसके के विकेटकीपर एम.एस. धोनी ने जश्न मनाने के बजाय पहले दो कैच छोड़ चुके 25-वर्षीय मुकेश चौधरी को सांत्वना दी। एक फैन ने लिखा, "टॉप लीडरशिप क्वॉलिटी।" दूसरे ने लिखा, "मुकेश के कंधे पर हाथ रखते धोनी को देखकर अच्छा लगा।"