धोनी ने सलाह दी थी कि कभी खुद पर संदेह मत करो: ध्रुव जुरेल
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने कहा है कि वह हमेशा से एमएस धोनी के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने धोनी से पूछा था कि 'जब आप खेलने जाते हैं तो आपकी मानसिकता क्या रहती है' जिस पर उन्होंने बताया था कि 'कभी खुद पर संदेह मत करो और नतीजे की चिंता किए बिना प्रक्रिया पर ध्यान दो'।"