राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की विस्तृत समीक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति बनाई है ताकि बदलते वक्त में इसे और ज़्यादा प्रासंगिक बनाया जा सके। समिति में पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वाइस-चांसलर नजमा अख्तर शामिल हैं।