दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 28 गेंदों पर 17 रन बनाने वाले सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी की आलोचना होने पर क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने कहा है कि उनसे उनके शुरुआती दिनों की तरह बल्लेबाज़ी की उम्मीद करना अनुचित होगा। बकौल आकाश, "उनके बल्ले पर अच्छे से गेंद नहीं लग रही है और उनका स्ट्राइक रेट भी 66 रहा।"