भारतीय पेसर इशांत शर्मा ने 'ड्रीम स्पेल' को लेकर पूछे जाने पर कहा है, "मेरे कई फेवरेट स्पेल हैं लेकिन (2014 में) लॉर्ड्स में फेंका गया स्पेल खास है।" उन्होंने कहा, "एम.एस. धोनी ने कहा, 'हम बाउंसर की ओर जाएंगे...थकोगे तो नहीं'। मैंने कहा- जब तक आप चाहेंगे मैं गेंदबाज़ी करूंगा। अगर थक जाऊं तो मुझे स्ट्रेचर पर ले जाना।"