पतनमतिट्टा (केरल) में हाल ही में एक शख्स ने रोज़ तड़के पड़ोसी के मुर्गे की बांग से परेशान होकर आरडीओ ऑफिस में शिकायत कर दी। इसके बाद मामले की जांच की गई। मुर्गे के मालिक को उसे अपने घर की ऊपरी मंज़िल से हटाकर ऐसी जगह रखने के निर्देश दिए गए जहां से बांग की आवाज़ शिकायतकर्ता तक न जाए।