नाइजीरिया के क्वारा राज्य में हथियारबंद बदमाशों ने एक चर्च से 38 श्रद्धालुओं को किडनैप कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपहरणकर्ता प्रति व्यक्ति $69,000 (लगभग ₹61.79 लाख) की फिरौती की मांग कर रहे हैं। क्वारा के गवर्नर ने बंधकों को सुरक्षित वापस लाने और आगे के हमलों को रोकने में मदद के लिए सुरक्षाकर्मियों को भेजने का अनुरोध किया है।