नाइजीरियाई बॉक्सर सिंथिया को डोपिंग टेस्ट के बाद ओलंपिक्स से किया गया निलंबित
नाइजीरिया की 22 वर्षीय मुक्केबाज़ सिंथिया ओगुनसेमिलोर को पेरिस ओलंपिक्स में डोपिंग पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कहा कि ओगुनसेमिलोर का गुरुवार को परीक्षण किया गया था और उनके मूत्र में फ्यूरोसेमाइड पाया गया है। ओगुनसेमिलोर को अपना पहला मुकाबला सोमवार को खेलना था।