नाइट शिफ्ट में काम करने से फर्टिलिटी पर पड़ता है बुरा असर: स्टडी
सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के अनुसार, नाइट शिफ्ट में काम करने से महिलाओं-पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। रिसर्च के अनुसार, नाइट शिफ्ट में काम करने से सर्केडियन लय बाधित हो सकती है जो प्रजनन सहित कई शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए ज़रूरी है। कम या अधिक सोने वाले पुरुषों में प्रजनन समस्याएं 42% ज़्यादा पाई गईं।