नोएडा अथॉरिटी को मिली इनकम टैक्स से छूट, अब विकास कार्यों पर होगा ज़्यादा खर्च
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने नोएडा अथॉरिटी को इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 10(46ए) के तहत इनकम टैक्स में छूट दी है। छूट कुछ शर्तों के साथ दी गई है और यह आकलन वर्ष 2024-25 से लागू होगी। गौरतलब है, छूट केवल गैर-व्यावसायिक आय के लिए लागू होगी जिससे बचे हुए फंड्स का इस्तेमाल शहरी विकास कार्यों में हो सकेगा।