inshorts

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जनवरी 2026 में होगा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बताया कि गौतमबृद्ध नगर ज़िले के जेवर क्षेत्र में बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन जनवरी 2026 में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश में 16 एयरपोर्ट संचालित हैं जिनमें से 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं।" बकौल योगी, जेवर देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।