नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लैक कारों का 'तांडव', नहीं लगे थे नंबर प्लेट; वायरल वीडियो पर भड़के लोग
नोएडा एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कारों में स्टंट करने का मामला सामने आया है। इनमें से अधिकतर गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वहीं, इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की जिसपर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कहा, "संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।"