नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण में देरी पर कंपनी पर लग रहा ₹10 लाख/दिन के हिसाब से जुर्माना

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के संचालन में लगातार हो रही देरी को लेकर प्रतिदिन ₹10 लाख जुर्माना लगाया जा रहा है। सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह के मुताबिक, कंपनी पर 29 सितंबर से प्रतिदिन ₹10 लाख का जुर्माना लगाया जा रहा है। यह जुर्माना संचालन न होने तक लगेगा। यानी मई तक कंपनी को ₹24 करोड़ रुपए बतौर जुर्माना भरना होगा।