नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा एग्री एक्सपोर्ट हब, विदेश पहुंचेंगे यूपी के कृषि उत्पाद

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के जेवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पास 'एग्री एक्सपोर्ट हब' बनाने के लिए मंज़ूरी दे दी है। बकौल रिपोर्ट्स, यह हब कर्नाटक की कंपनी 'इनोवा फूड पार्क' द्वारा विकसित किया जाएगा और इसके लिए 50-एकड़ ज़मीन यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा दी जाएगी। यह हब कई देशों को फल-सब्ज़ियों और अन्य उत्पादों के निर्यात में मदद करेगा।