नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में मरीज़ को दिए खाने में निकला कॉकरोच

नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में मरीज़ को दी खिचड़ी में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा वीडियो दिखाते हुए विनय कुमार नामक शख्स कहता दिखा, "मेरी बात को कोई मान नहीं रहा है, धमका रहे हैं।" वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Load More