inshorts

नोएडा के मॉल में नशे में लड़कों ने पकड़ी लड़कियों संग डांस करने की ज़िद, करने लगे छेड़छाड़

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के एक बार में शराब के नशे में तीन लड़कियों के साथ डांस करने की ज़िद करते हुए छेड़छाड़ करने के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक युवक ने शिकायतकर्ता की सहेली के कंधे पर हाथ मारा था और बाहर निकलने पर उठवा लेने की धमकी दी थी।