नोएडा-गाज़ियाबाद समेत यूपी के कई हिस्सों में हुई बारिश, 41 ज़िलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
यूपी के नोएडा-गाज़ियाबाद व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, शामली, बिजनौर समेत 18 ज़िलों में तेज़ हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बागपत, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर समेत 23 ज़िलों में आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।