नोएडा पुलिस के सामने भिड़ गए लड़का-लड़की, जड़े थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबार के विवाद के बीच एक लड़का और लड़की पुलिस के सामने भिड़ गए और थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस दोनों को समझा रही है, तभी लड़की ने लड़के पर हाथ उठाया जिसके बाद एक अन्य लड़के ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।