नोएडा पुलिस चला रही है 'नन्हें परिंदे' अभियान, झुग्गी के बच्चों को देती है फ्री शिक्षा

नोएडा (यूपी) पुलिस 'नन्हें परिंदे' नामक एक अभियान चला रही है जिसके तहत झुग्गी-बस्तियों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है। इन झुग्गी-बस्तियों में पुलिस बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक भेजती है और शिक्षा वैन के ज़रिए बच्चों को पढ़ाया जाता है। बेसिक शिक्षा पूरी होने के बाद बच्चों के दस्तावेज़ स्कूल में दाखिल किए जाते हैं।