नोएडा (यूपी) के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में मंगलवार तड़के 11वीं कक्षा की 16-वर्षीय छात्रा की 19वीं मंज़िल की बालकनी से कथित तौर पर गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि परिजन ने किसी बात पर छात्रा को डांटा था जिससे वह परेशान थी। पुलिस छात्रा के मोबाइल की जांच कर रही है।