नोएडा में 12वीं मंजिल पर लगी आग, वॉटर कैनन की पहुंच सिर्फ छठी मंजिल तक; वायरल हुआ वीडियो

नोएडा (यूपी) में शुक्रवार को एक हाईराइज सोसाइटी की इमारत की 12वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने के दौरान का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में दमकल विभाग की वॉटर-कैनन की धार इमारत की सिर्फ छठी मंजिल तक ही पहुंचती दिखी। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन अग्निशमन उपकरणों की क्षमता को लेकर सवाल उठ गए हैं।

Load More