नोएडा में 70 फीट गहरे गड्ढे में इंजीनियर की मौत के मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई है?
नोएडा के सेक्टर 150 में 70 फीट गहरे गड्ढे में 27-वर्षीय इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में नोएडा अथॉरिटी ने जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा अथॉरिटी ने अलग-अलग विभागों को लोटस बिल्डर की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बिल्डर के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है।