नोएडा में 9वीं के छात्र ने 4 स्कूलों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल न जाने और पढ़ाई से बचने के लिए मयूर पब्लिक स्कूल, त्रानश्री स्कूल, द हेरिटेज़ और स्टेप बाय स्टेप स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी थी।