नोएडा में TCS कर्मचारी की हुई थी हत्या, 10 साल बाद दोषियों को मिली उम्रकैद की सज़ा
नोएडा (यूपी) के सेक्टर-76 में 2015 में हुए टीसीएस के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान मर्डर केस में सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सोमवार को अंकित की हत्या के दोषियों शशांक जादौन और मनोज कुमार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। साथ ही शशांक पर ₹70 हज़ार और मनोज पर ₹50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है।