नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि अक्टूबर 2024 में न्यू नोएडा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से चिन्हित इलाकों में अवैध रूप से बनाए गए घरों पर बुलडोज़र चलाया जाएगा। दरअसल, यूपी सरकार ने ग्रेटर नोएडा के दादरी, गाज़ियाबाद और बुलंदशहर के कुल 80 गांव में 'न्यू नोएडा' बसाने की योजना बनाई है।