नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, SIT का किया गठन
नोएडा में 70 फीट गहरे गड्ढे में कार सहित डूबे 27-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है जिसे 5 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके साथ ही नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ लोकेश एम को हटा दिया गया है।