नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, बिल्डर को किया गया गिरफ्तार
नोएडा में 27-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, अभय विज़टाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों में से एक हैं और उनके पार्टनर की तलाश हो रही है। गौरतलब है, पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने और समय पर मदद न मिलने से इंजीनियर की मौत हुई थी।