inshorts

नोएडा में इंजीनियर की मौत से पहले पानी से भरे 70 फीट गड्ढे में गिरा था ट्रक ड्राइवर

सेक्टर-150 (नोएडा) में इंजीनियर की मौत से पहले 70 फीट गड्ढे में एक ट्रक ड्राइवर भी गिरा था लेकिन खुशकिस्मती से उसकी जान बच गई। ट्रक ड्राइवर गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनका ट्रक नाले की दीवार से टकराकर किनारे पर फंस गया था। बकौल गुरविंदर, उनके ट्रक के आगे के टायर हवा में थे और वह बाहर कूद गए।