नोएडा में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, हाथ-पैर थे बंधे
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक युवती का शव एक बैग के अंदर कूड़े के ढेर में मिला है। 22-25 वर्ष की बताई जा रही युवती के हाथ-पैर बंधे थे व उसका चेहरा भी जला हुआ था। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है व पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।