नोएडा में कार पर चढ़कर मदद मांग रहे इंजीनियर को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन क्यों हुआ फेल?
पुलिस के अनुसार, नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद कार पर चढ़कर मदद मांग रहे 27-वर्षीय इंजीनियर का रेस्क्यू ऑपरेशन घने कोहरे के चलते फेल हुआ। पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को पहुंचने में देरी हुई। रस्सियां भी वहां नहीं पहुंच सकीं। क्रेन और सीढ़ियां भी दूरी कम करने में नाकाम रहीं।