नोएडा सेक्टर-126 में सोमवार देर रात कार में शराब पार्टी कर रहे सुशील की कार में आग लगने से ज़िंदा जलकर मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार का CNG सिलेंडर भी फटा था। दूसरा युवक और कैब चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस को आशंका है कि बीड़ी पीने के दौरान आग लगी। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।