नोएडा (यूपी) के सेक्टर-16 में विपरीत दिशा में थार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को दिल्ली से गिरफ्तार कर ₹38,500 का चालान काटा है। बकौल पुलिस, आरोपी गाड़ी में स्पीकर लगवाने पंहुचा था जहां उसकी एक शख्स से बहस व मारपीट हुई और भीड़ जुटने पर वह गाड़ी लेकर भाग निकला।