inshorts

नोएडा में जहां इंजीनियर की मौत हुई वहां बाल-बाल बचा था ट्रक ड्राइवर; सामने आई हादसे की तस्वीर

सेक्टर-150 (नोएडा) में जिस जगह सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की कार पानी से भरे गड्ढे में गिरी थी, कुछ दिनों पहले वहां एक ट्रक हादसे का शिकार हुआ था। ट्रक की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह नाला तोड़कर हवा में लटका दिख रहा है। बाल-बाल बचे ट्रक ड्राइवर के मुताबिक, वहां कोई साइनबोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं था।