नोएडा (यूपी) के सेक्टर-108 स्थित एक डॉग शेल्टर के एक कर्मचारी पर पिटबुल ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें पिटबुल कर्मचारी के पैर को चबाता और खींचता दिख रहा है। वहीं, अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर शख्स को छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया है।