inshorts

नोएडा को ड्रग फ्री जोन बनाने की तैयारी, दिसंबर से तीन महीने चलेगा नशामुक्ति अभियान

नोएडा प्राधिकरण शहर को ड्रग फ्री जोन बनाने के लिए दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक 3-महीने का नशामुक्ति अभियान चलाएगा। इसके तहत पार्कों, शॉपिंग मॉल, क्लब और होटलों के आसपास जागरूकता कार्यक्रम होंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और इसकी लत से प्रभावित लोगों का उपचार व पुनर्वास कर उन्हें सामान्य जीवन से जोड़ना है।