यूपी के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर रविवार शाम एक पिकअप वैन रेलिंग से टकरा कर पलट गई। इससे पिकअप में बैठे 6 लोग पुल से नीचे गिर गए जबकि कई वाहन के नीचे दब गए। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए।