नोएडा में पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते पकड़ा, लात-घूसों से जमकर की पिटाई
नोएडा में सेक्टर-49 स्थित ज़ूडियो स्टोर पर शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, महिला अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ स्टोर के अंदर खरीदारी कर रही थी, तभी पति अचानक वहां पहुंच गया। इसके बाद पति ने पत्नी को पीटा जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल है।