नोएडा में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रीशियन की ज़िंदा जलकर हुई मौत

नोएडा (उत्तर प्रदेश) सेक्टर-74 स्थित लोटस ग्रैंड्योर बैंक्वेट हॉल में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई जिसमें एक इलेक्ट्रीशियन की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है व कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है।

Load More