नोएडा में मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में गिरी तेज़ रफ्तार कार, 5 घंटे बाद निकाला गया चालक का शव
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नाले की बाउंड्री तोड़ते हुए एक निर्माणाधीन मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में गिर गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक को निकाला। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी।