नोएडा में लैंबॉर्गिनी से मज़दूरों को कुचलने वाले युवक को 24 घंटे के अंदर मिली ज़मानत

नोएडा (यूपी) में रविवार शाम को लैंबॉर्गिनी कार से फुटपाथ पर बैठे मज़दूरों को कुचलने वाले आरोपी युवक को 24 घंटे के अंदर कोर्ट से ज़मानत मिल गई है। आरोपी के वकील ने कहा कि हादसा टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ था और उस समय गाड़ी की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की थी।